रायपुर। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने 30 दिसंबर 2025 को राजा राम नाला का निरीक्षण करते हुए शिकायत दर्ज कराया था। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान तिवारी ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित राजा राम नाला कब्जे की शिकायत के बाद नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के द्वारा पत्र लिख कर एसडीएम को उक्त शासकीय भूमि नाले का सीमांकन करवाने का निर्देशित किया गया था। किंतु एक माह बीत जाने के बाद भी सीमांकन रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाना समझ से परे है 2 फरवरी को पुनः नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सीमांकन रिपोर्ट की प्रति की मांग की किन्तु अभी तक उक्त सीमांकन रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त एक एकड़ शासकीय भूमि और नाले में हो रहे अवैध कब्जे पर कार्यवाही की जा रही है उक्त जानकारी प्राप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा मौके पर जा कर स्वयं वस्तुतः स्थिति का अवलोकन किया तो केवल कार्यवाही के नाम पर छोटी सी दिवाल को बस ढहया गया है

नाले की दिशा आज भी वही है कार्यवाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति ही हुई है। तिवारी ने कहा कि एक आम आदमी अगर अपना घर खुद की खरीदी हुई भूमि पर नगर निगम से नक्शा पास कर के बनवाता है, ओर अगर उस का छज्जा भी थोड़ा सा बाहर निकल जाता है तो नगर निगम के अधिकारी तुरंत तोड़ फोड़ की कारवाही कर देते है, किंतु शहर के मध्य पॉश इलाके की शासन प्रशासन की आंख के सामने भूमाफिया द्वारा इतना बड़ा खेल खेला जा रहा है। और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं क्यों चुप है प्रशासन क्या हम राजधानी रायपुर को भूमाफियाओं के लिए चारागाह बनाने जा रहे है क्या हो रहा है चिंता का विषय है।
