जशपुर से बस पलटने की खबर आई सामने, मौके पर 6 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत

Follow Us

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई।