रायपुर में चोरी का नया ट्रेंड: अब गैस सिलेंडर बने चोरों के निशाने पर

Follow Us

रायपुर । राजधानी में चोरी का नया ट्रेंड सामने आया है, जहां अब चोर महंगे सामान की जगह गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं। रायपुर के बजाज कॉलोनी इलाके में एक कारोबारी के घर से गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

कारोबारी रितेश उप्पल ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, घर के आंगन में रखा गैस सिलेंडर देर रात अज्ञात चोर उठा ले गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। लगातार इस तरह की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।