IPL के 5 सबसे महँगे स्पेल: जब एक ही मैच में पड़ी 70 से ज़्यादा रनों की मार!

Follow Us

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, जहां बड़े शॉट्स, तेज रनगति और रिकॉर्डतोड़ स्कोर आम बात हो चुकी है। खासकर आईपीएल में कई बार ऐसा देखने को मिलता है, जब बल्लेबाज गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो जाते हैं। इस दौरान कुछ गेंदबाजों के लिए दिन बेहद कठिन साबित होता है और उनके आंकड़े बेहद महंगे हो जाते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही पांच गेंदबाजों पर, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 या उससे ज्यादा रन खर्च किए। आपको बता दें की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए 23 मार्च 2025 का दिन काफी मुश्किल रहा था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवरों में 76 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन राजस्थान ने शानदार बल्लेबाजी की और मजबूती से लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन टीम 242/6 का स्कोर ही बना सकी और 44 रन से मैच हार गई।

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस सूची में शामिल हैं। 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवरों में 75 रन लुटा दिए। शमी को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 245 रन बनाए, लेकिन हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में ही दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ’रुर्के ने 27 मई 2025 को लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार ओवरों में 74 रन दिए। हालांकि उन्होंने दो विकेट भी झटके, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए थे, जिसे बेंगलुरु ने 18.4 ओवरों में छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा ने 24 मई 2024 को गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार ओवरों में 73 रन खर्च किए। मोहित को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली। दिल्ली ने चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम आठ विकेट गंवाकर 220 रन ही बना सकी और चार रन से मैच हार गई।
Load More