सूखे नशे के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का हुआ पर्दाफाश, 24 घंटे के भीतर कुल 14 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के 02 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप केसरवानी एवं राजेश यादव बताया। दोनों के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उरला क्षेत्रांतर्गत राजेन्द्र नगर उरला स्थित किराये के मकान में रहना तथा मकान में और भी मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 महिला सहित कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अमन कुमार ठाकुर, चन्द्रिका उरांव एवं कोमल यादव होना बताया तथा 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा मकान के कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में रखें प्लास्टिक बोरियों एवं बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर सभी 07 आरोपियों/विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40.446 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 20,22,300/- रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाकर उरला के किराये के मकान में भण्डारण करना तथा मांग के आधार पर रायपुर सहित देश भर के अलग – अलग राज्यों में सप्लाई/बिक्री करना बताया गया है। प्रकरण में मकान मालिक के भूमिंका की भी जॉच की जा रहीं है। आपको बता दें की दिनांक 08.02.2026 की रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत खजाना चौक के पास स्थित निर्माणाधीन भवन पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी शाहरूख खान एवं राहुल कुशवाह निवासी आगरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से बैग में रखें 5.699 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं दो नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,04,950/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। वहीं प्रकरण 03 थाना कोतवाली – दिनांक 09.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओ सी एम चौक स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस पास दीवार किनारे गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी एवं सौरभ ताण्डी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लगभग 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।