इंडिया के स्टार बल्लेबाज का गायब इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव! फैंस ने ली राहत की सांस

Follow Us

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार की रात अचानक गायब हो गया। जिसने उनके करोड़ों फैंस के बीच चिंता और अटकलों का माहौल पैदा कर दिया। अकाउंट अचानक सर्च में दिखाई नहीं दे रहा था और सर्च करने पर ‘This page isn’t available’ का एरर मैसेज आ रहा था। हालांकि उनका अकाउंट अचानक गायब होने के बाद अब फिर से एक्टिव हो गया है। आपको बता दें की अब उनका अकाउंट फिर से सर्च हो पा रहा है, जिससे फैंस में खुशी की लहर है। कल रात अचानक उनका अकाउंट गायब हो गया था। इंस्टाग्राम पर सर्च करने के बाद भी विराट कोहली का अकाउंट दिख नहीं रहा था, जिसने फैंस को बेचैन कर दिया। वहीं कुछ लोगों द्वारा अटकलें यहां तक भी लगाई जाने लगीं कि कोहली ने सोशल मीडिया से दूर रहने का मन बना लिया है, जिसके चलते अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया। हालांकि, कुछ घंटे में ही कोहली का अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया, जिसने फैंस को राहत की सांस दी।