रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए निजी होटल पहुंचे।दौरे के दूसरे दिन यानी आज गृह मंत्री विभागीय समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।
पहली बैठक: 11:00 से 12:45 बजे तक
दूसरी बैठक: 12:45 से 2:00 बजे तक
इन बैठकों में प्रशासनिक कार्यों और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
