युवा कांग्रेस के नेता आशीष चंद्राकर के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुःख

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस रिसर्च सेल के चेयरमैन आशीष चंद्राकर का निधन हो गया है, भूपेश बघेल ने दुःख जताते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस रिसर्च सेल के चेयरमैन भाई आशीष चंद्राकर जी के निधन की सूचना अत्यंत हृदय विदारक है. आशीष कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित जुझारू और जिंदादिल साथी थे. उनका निधन चंद्राकर परिवार के साथ ही पार्टी की भी क्षति है. इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है.

ईश्वर पुण्यात्मा को शांति दें.
ॐ शांति: