दुर्ग। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रातः शहर में मुस्लिम समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी से गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द को और सशक्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि ईद का यह पवित्र पर्व हमें प्रेम, एकता और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है, जिसे समाज के हर वर्ग को अपनाना चाहिए।

अरुण वोरा :
“ईद का यह मुबारक अवसर हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।”

इस अवसर पर मेरे साथ इस शुभ क्षण में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, राजकुमार वर्मा, नंदू महोबिया एवं पप्पू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

