रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली (टीएमसी) सरकार को बदलने का मन बना चुकी है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा — कि राज्य में मौजूदा हालात और जनसमस्याओं को देखते हुए लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है, जिसके चलते अब बदलाव की मांग तेज होती जा रही है।
