रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह यूपीएससी में चयनित रौनक अग्रवाल के निवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। साथी ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह यूपीएससी में चयनित संजय डहरिया के निवास पर भी पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मुंह मीठा कर उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि डहरिया और अग्रवाल दोनों ने प्रोजेक्ट अनुभव के तहत अपना साक्षात्कार भी दिया था। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यूपीएससी में चयनित रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दी बधाई
