रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सवेरे 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बस्तरिया संस्कृति को विश्व मंच तक पहुँचाने की दिशा में बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया गया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में इस उत्सव के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। सुशासन सरकार के संकल्प से यह उत्सव बस्तर की लोक परंपराओं को विश्व स्तर पर नई पहचान दे रहा है। बस्तर आज विश्वास, शांति और विकास का सशक्त प्रतीक बन चुका है। जो कभी उदासीनता और भय की पहचान था, वही बस्तर अब आत्मविश्वास के साथ तेज़ी से प्रगति की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर अब डर नहीं, बल्कि उम्मीद, सुरक्षा और सुनहरे भविष्य की नई कहानी लिख रहा है।
11 फरवरी को होगी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केबिनेट बैठक
