रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।
बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे रानी दुर्गावती योजना का ऐलान,
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।
250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान
रायपुर में खाद लैब का निर्माण
कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान
मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे,
75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी।
बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान
इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है।
बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान किया गया है।
अधोसंरचना विकास का बजट
नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रूपए का प्रावधान।
औद्योगिक विकास का बजट
राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित250 करोड़ रूपए का प्रावधान निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
बस्तर एवं सरगुजा में अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान
औद्योगिक विकास का बजट
औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
नगरीय विकास का बजट
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रूपए का प्रावधान। बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता में होगा सुधार।
दूरस्थ क्षेत्र भी जुड़ेंगे हवाई सेवाओं से* परिवहन सुविधाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम।
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
मिशन वात्सल्य योजना* अंतर्गत 80 कराेड़ का प्रावधान
अधोसंरचना विकास का बजट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान। 90 नए 33/11 KV विद्युत उपकेंद्रों हेतु 100 करोड़ का प्रावधान।
सड़कों के विस्तार का बजट
मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 कराेड़ का प्रावधान।
सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए बड़ा कदम।
कांकेर में किया जाएगा मेडकी बैराज का निर्माण।
