चैती छठ 2026: चैती छठ महापर्व का आज तीसरा दिन, सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, गंगा घाटों पर उमड़ा भक्तों की श्रद्धा का सैलाब

Follow Us

पटना। चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। शाम होने पर श्रद्धालु नदी और तालाब पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। पटना समेत सभी जिलों में छठ घाट पर वर्ती अर्घ्य दिया। दोपहर से पटना समेत पूरे बिहार के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धोया गया। वहीं हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे हैं। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पटना में आज सूर्यास्त सूर्यास्त शाम 6:02 बजे निर्धारित है। इस दिन भक्त कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इसके बाद 25 मार्च यानी बुधवार सुबह 5:49 बजे उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।

जाने चैती छठ का महत्व :
22 मार्च – नहाय-खाय, 23 मार्च: खरना, 24 अप्रैल: शाम का अर्घ्य, 25 अप्रैल: सुबह का अर्घ्य और पारण, आपको बता दें की पटना के सभी घाट सजधज कर तैयार हो गए है। पाटलिपुत्र अंचल में पांच, नूतन राजधानी अंचल में नौ, बांकीपुर अंचल में 14, अजीमाबाद अंचल में नौ और पटना सिटी अंचल में 12 घाट बनाए गए हैं। सभी घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर गंदगी न फैले इसके लिए एक किमी दायरे के अंदर किसी तरह की गंदगी फैलाने पर रोक लगा दी गई है। सीसीटीवी के जरिए इनकी निगरानी की जा रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। महिला, पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ गस्ती पार्टी, पैदल लाठी पार्टी और गश्ती गाड़ी को भी लगातार पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

चैती छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इधर, चैती छठ को लेकर अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक चार पहिया आम वाहन नहीं चलेंगे। जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक लगी है। पर्व को लेकर 24 और 25 मार्च को कुछ मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 60 जगहों पर 125 यातायात पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के अलावा 350 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 24 मार्च दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे और 25 मार्च को आधी रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक रामचीचक आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु के नीचे छठव्रतियों के वाहनों को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू-टर्न कराकर पाटलीपथ पर पार्क करवाया जाएगा। कारगिल चौक से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर आम वाहनों का परिचालन नहीं होगा। वहीं अटल पथ से जेपी सेतु से सोनपुर की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गई है। अटल पथ पर दीघा से आर ब्लॉक की तरफ वाहन नहीं चल रहे हैं।