अभियान चेकिंग के दौरान एक चाकूबाज पर की गयी कार्यवाही

Follow Us
  • असामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना डीडी नगर का प्रहार।
  • गिरफ्तार आरोपी-कमल साहू उर्फ कमल नारायण साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 साल पता कुम्हारी रामनगर वार्ड नम्बर 07 थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
  • जप्त- 01 नग स्टील का चाकू।

रायपुर । अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि सरोना रेल्वे स्टेशन के पारा, ओव्हर ब्रिज के बाजू में एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले आम नागरिको को डरा धमका रहा है। जिस पर थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी कमल साहू, उर्फ कमल नारायण साहू को अभिरक्षा में लेकर बटनदार चाकू के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 नग स्टील का बटनदार चाकू जप्त कर धाना डीडी नगर में अपराध क्रमाक 214/26 पारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी कमल साहू उर्फ कमल नारायण साहू को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

विशेष योगदान निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी डीडी नगर, प्रआर देवशरण साहू एवं आर. दानेश्वर वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।