मुंबई। सिंपल सी साड़ी पहन नीता अंबानी ने अपनी सादगी से सभी फैंस का दिल जित लिया। वह देश- विदेश में साड़ी पहन भारतीय कारीगरी को प्रमोट करती हैं, तो अब एक इवेंट में सिल्क की साड़ी पहन बच्चों के साथ डांस करने वाला उनका अंदाज दिल जीत गया। जहां उन्हें ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। आपको बता दें की नीता अंबानी का साड़ी कलेक्शन बेहद खास है। तभी तो वह जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, वहां उनकी साड़ी पर ही सबका अटक जाता है। हाल ही में मिसेज अंबानी को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) ने ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया। जिसके लिए वह सिल्क की खूबसूरत-सी साड़ी पहनकर इवेंट में पहुंचीं और अपने स्वागत में डांस करते बच्चों का हाथ थामकर खुद भी थिरकती नजर आईं। जहां उनका देसी रूप शानदार लगा। अब यूं तो नीता अंबानी का स्टाइल हमेशा ही ऑन पॉइंट करता है, लेकिन यहां साड़ी का सिंपल डिजाइन और उसे क्लासी तरीके से स्टाइल करने का उनका अंदाज बेहद सुंदर और एलिगेंट लगा। जहां वह हमेशा की तरह अपने स्टाइल से गोल्स दे गईं और 60 साल से ज्यादा की उम्र में भी स्टनिंग लगीं।
इस स्पेशल ओकेजन के लिए नीता ने एलिगेंस और ग्रेस का परफेक्ट मेल दिखाती मरून कलर की साड़ी को चूज किया, जो सिंपल वाइब देने के साथ ही क्लासी लग रही है। साड़ी का डीप कलर पूरे लुक का हीरो है, जिस पर हल्के बेज कलर से ब्लॉक प्रिंट बना है, जो इसे हैवी नहीं बल्कि रिफाइंड एलिगेंस वाली वाइब देता है। तभी तो नीता का स्टाइल सबको भा गया। नीता की साड़ी पर नेचर इंस्पायर्ड ब्लॉक प्रिंटेड पैटर्न बना है, जो इसे रिचनेस दे रहा है। जहां पूरी पर पत्तियों के साथ चिड़ियों को कुछ- कुछ दूरी पर प्रिंट किया है, तो पल्लू के निचले हिस्से पर बेज- गोल्ड टोन से लाइनिंग पैटर्न बनाया, जो इसे हाइलाइट कर गया। वहीं, साड़ी को कंट्रास्ट में दिया ग्रीन बॉर्डर बहुत स्मार्टली कलर ब्रैक करता है। जिससे पूरा लुक फ्लैट नहीं लगता और रॉयल टच ऐड कर जाता है। ब्लॉक प्रिंट एक पारंपरिक टेक्सटाइल प्रिंटिंग तकनीक है। जिसमें लकड़ी के तराशे हुए ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है। ब्लॉक्स पर डिजाइन उकेरे जाते हैं और उन्हें रंग में डुबोकर कपड़े पर दबाया जाता है। हर रंग के लिए अलग बॉक्स होता है और पूरी प्रक्रिया हाथ से होती है, इसलिए इसका प्रिंट यूनिक होता है।
साड़ी के साथ नीता ने मैचिंग शेड का सिल्क ब्लाउज पहना। जिस पर कोई प्रिंट या डिजाइन न बनाकर सेम कलर टोन से टेक्सचर दिया है। इसे हाफ स्लीव्स और बोट नेक देकर डिजाइन किया, जो सिंपल होने के बावजूद भी क्लासी लगा। वहीं, बैक पर दी बटन डिटेलिंग इसे और स्टनिंग बना गई। जिसके साथ नीट एंड क्लीन तरीके से ओपन पल्लू के साथ ड्रेप की गई साड़ी उन्हें ग्रेफसुल और डिग्निफाइड लुक दे रही है। कपड़ों के साथ ही अपने लग्जरी जूलरी कलेक्शन के लिए जानी जाने वाली नीता ने इस लुक में जूलरी को ओवरडू न करते हुए साड़ी को हाइलाइट होने दिया। डायमंड और रूबी के फ्लोरल इयररिंग्स स्टनिंग लगे, तो साथ में वह गोल्ड बीड्स वाला नेकपीस और स्टेटमेंट रिंग पहनी हुए हैं। जिसे हरी चूड़ियों के साथ स्टाइल करके उन्होंने लुक पूरा किया। आखिर में बालों को बन में बांधकर उन्होंने फ्लोरल एक्सेसरी लगाई और मेकअप को सटल रखा, जो नीता अंबानी के साड़ी लुक को सोफेस्टिकेटेड फिनिश दे गया।
