मौदहापारा क्षेत्र से गंभीर चाकूबाजी की घटना आई सामने, बुरी तरह घायल हुआ युवक

Follow Us

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर चाकूबाजी की घटना घटी। जहां स्थानीय निवासी मोहम्मद हाशिम बुरी तरह घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी निजामुद्दीन असरफी उर्फ निज्जू ने हाशिम पर चाकू से हमला किया। परिजन घायल युवक को लेकर मेकाहारा अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि चोटें गंभीर हैं, लेकिन फिलहाल हाशिम की स्थिति स्थिर है। घटना स्थल और आसपास के इलाके में लोगों में भय और सनसनी फैल गई पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद या हिंसक गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें। वहीं घायल मोहम्मद हाशिम के परिजन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।