पिथौरा से एक गंभीर मामला आया सामने, मृत मिले कई जंगली सुअर

Follow Us

महासमुंद। पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगारपाली प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 212 और उसके आसपास के वन क्षेत्र में कई जंगली सुअर मृत अवस्था में पाए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों से यह भी संकेत मिले हैं कि मृत सुअरों को दफनाने का प्रयास किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार मामला जहर खुरानी से जुड़ा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिथौरा वन परिक्षेत्र में हाल ही में सागौन कटाई से जुड़े मामलों की जांच चल रही है, इसी बीच वन्य प्राणियों के मृत मिलने की यह घटना सामने आई है। यह क्षेत्र वन मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम बगारपाली में स्थित है। वहीं ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि आसपास के कई गांवों में जंगली सुअरों के शिकार के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, जिनमें करंट प्रवाहित तार, गड्ढों में पानी भरकर उसमें जहर मिलाना या अन्य साधन शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सामान्य तौर पर इन तरीकों से एक या दो सुअरों का शिकार होता है, लेकिन इस घटना में एक साथ कई सुअरों की मौत हुई है, जिससे जहर खुरानी की संभावना दिखाई देती है।णियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि जांच के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।