13 साल का लंबा संघर्ष खत्म: नम आंखों से हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई

Follow Us

नई दिल्ली। 13 साल से कोमा में रहे गाजियाबाद के हरीश राणा का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। हरीश राणा का आज सुबह नौ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें दिल्ली के ग्रीन पार्क में मुखाग्नि दी गई है। आपको बता दें की इच्छा मृत्यु के बाद बुधवार को हरीश राणा को अंतिम विदाई दी कई। दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।