रायपुर। प्रगति महाविद्यालय में “जैज़ 2026 रंगारंग कार्यक्रम के अंतिम दिवस में फैंसी ड्रेस, नाट्य प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचीन, ऐतिहासिक धार्मिक, पौराणिक यचात्य कला एवं राजनैतिक परिचय का अनूठा चित्रात्मक एवं ध्वन्यात्मक प्रस्तुति ने पात्रों को साकार कर दिया। यह छह दिनों से चल रहे जैज कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में कलाओं का अपना ही एक महत्व रहा है। आपको बता दें की आज के कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती पूजन से किया गया। इसकेपश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने अपने उद्वबोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उज्जवल उनके उज्जवल की कामना की।

उन्होंने आगे कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विविध प्रांतो की संस्कृति से प्रेम एवं आक नवजर्याण हजयलकता है, जिससे पूरे देश की एकता का परिचय मिलता है। विद्यार्थी पूरी भारतीय संस्कृति से जुड़ते है। आज के कार्यक्रम को जूनियर एवं सीनियर के ग्रुप में बांटा गया जहां दोनो समूहों के द्वारा एक से एक धमाकेदार प्रस्तुति रही।

वहीं सर्वप्रथम जूनियर ग्रुप में मां नवदुर्गा का नौ स्वरूप धारण कर प्रस्तुति दी गई। घनेन्द्र पटेल एवं उनके समूह ने सुप्रसिद्ध छत्तीसग-सजयी जसगीत पर चदंवा बैगा एवं भूतप्रेत के चरित्र में बहुत ही मनोरंजक रूप में प्रदर्शन किया। वहीं धर्मेन्द्र देवांगन के द्वारा साउथ फिल्म आई के लिगेंयान के चरित्र से सभी को अवगत कराया।

आपको बता दें की कार्यक्रम के द्वितीय चरण में नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने थीम के आधार पर नाट्य (ड्रामा) का प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत कला, एवं अभिनय क्षमता का परिचय दिया। जिसमें, जागरूकता, नारी सशक्तिकरण, छत्तीसग-सजयी संस्कृति को लोगो के सामने चरित्रार्थ किया। इस प्रतियोगिता में प्रमुख निर्णायक गौरव साहू जी रहें।


आपने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया एवं आपने विद्यार्थियों के संग अपने अनुभवों को सा-हजया किया। कार्यक्रम के तीसरे पायदान में विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया ताकि जीवन में किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उचित मूल्याकन कर सकें। छह दिनों से चल रहे जैज 2026 रंगमंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत यौक्षिक सांस्कृतिक, कलात्मक प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। युवा वर्ग की प्रतिभा को निखारने के लिए जैज 2028 का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. के. एन. गजपाल, कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष मन्नु रवानी, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव, एडमिस्ट्रेटर ज्योति ठाकुर एवं प्रभारी प्राध्यापकों और छात्र-उचयछात्राओं की सराहरनीय भूमिका रही।

