मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों से पूरे सप्ताह के व्यवहार पर चर्चा करते नजर आएंगे। इस दौरान कुछ सदस्यों की तारीफ होगी, तो कुछ को उनके खेल और रवैये को लेकर सवालों का सामना करना पड़ेगा। एपिसोड से पहले जारी प्रोमो में एक दिलचस्प टास्क की झलक दिखाई गई है, जिसमें घरवालों के कुछ राज और उनकी पसंद सामने आएंगे।
प्रोमो में काजी तौकीर के हाथ में ‘QT इरेजर’ नजर आता है। सलमान खान घरवालों को बताते हैं कि उन्हें बारी-बारी से कुर्सी पर बैठकर घर की ऐसी एक याद के बारे में बताना होगा, जिसे वे हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं। जब काजी इरेजर लेकर लव गिल के पास पहुंचते हैं, तो सलमान मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे’।
इसके बाद काजी तौकीर लव गिल से स्काउट और काशवी को लेकर तीन विकल्पों में से एक चुनने को कहते हैं। पहला विकल्प था कि स्काउट और काशवी नाखुश रहें, दूसरा उनके बीच कलेश बना रहे और तीसरा दोनों के बीच प्यार रहे। लव मुस्कुराते हुए तीसरा विकल्प चुनती हैं। उनके इस जवाब पर घर के सभी सदस्य जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
प्रोमो में एक अन्य टास्क के दौरान घरवालों से पूछा जाता है कि उनके मुताबिक किसकी संगत किस सदस्य के खेल को कमजोर कर सकती है। इस पर मनीष कहते हैं कि गुल्लू और कनिका की लव के साथ दोस्ती के बाद उनका खेल प्रभावित होता दिख रहा है। उन्होंने सलाह दी कि दोस्ती जरूर रखनी चाहिए, लेकिन किसी के साथ इतना भी नहीं जुड़ना चाहिए कि अपना गेम ही पीछे छूट जाए। माही विज ने भी लव की वजह से गुल्लू और कनिका, खासकर गुल्लू का गेम कमजोर होने की बात कही। अरिश्फा खान ने भी इसी तरह की राय रखी।
