संविधान दिवस के अवसर पर देशभर के 26 हजार स्थानों पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 99वां संस्करण आयोजित

Follow Us

गांधीनगर। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 99वां संस्करण रविवार को देशभर के 26 हजार स्थानों पर आयोजित किया गया। संविधान दिवस की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए फिटनेस, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गांधीनगर के दांडी कुटीर और महात्मा मंदिर में कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान नागरिकों, खिलाड़ियों और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए साइकिल चलाई।

डॉ. मांडविया ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वस्थ, फिट और नशामुक्त युवा आबादी जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से साइकिल चलाने को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। संडे ऑन साइकिल के 99वें संस्करण में देशभर के 26 हजार स्थानों पर लोगों की भागीदारी इस अवसर को खास बनाती है, विशेषकर तब जब हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं। फिटनेस कुछ घंटों या किसी विशेष दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनना चाहिए।”

कोरबा में छोटी बहन के निधन से आहत बड़ी बहन ने की आत्महत्या

डॉ. मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि फिटनेस को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने करियर के साथ-साथ अपनी सेहत और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को लेकर भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने साइकिल चलाने को लोकप्रिय जीवनशैली बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े बदलाव ला सकते हैं और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान दे सकते हैं। डॉ. मांडविया ने कहा, “फिट इंडिया का सरल मंत्र है कि हर नागरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने। जब हमारे नागरिक स्वस्थ होंगे, तो समाज भी स्वस्थ होगा और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज जरूरी है। आइए, हम सब मिलकर फिटनेस को प्राथमिकता दें और विकसित भारत की यात्रा में योगदान करें।”

एटीपी फाइनल्स 2026 : अल्कराज ने शेल्टन को हराकर फाइनल में जगह बनाई, खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव से भिड़ंत

देशभर में बढ़ती भागीदारी के बीच मांडविया ने घोषणा की कि संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर 2026 को भारत में ओलंपिक आंदोलन को समर्पित होगा। इस विशेष आयोजन के जरिए ओलंपिक मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और विशेषकर युवाओं के बीच खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों को दोहराया जाएगा। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने संडे ऑन साइकिल में देशभर में बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस को नियमित आदत बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

डॉ. मनसुख मांडविया ने दिसंबर 2024 में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल की शुरुआत की थी। तब से यह देशव्यापी सामुदायिक फिटनेस अभियान बन गया है, जो लोगों को साइकिल चलाने और अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करता है। ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ के संदेश के साथ यह पहल फिटनेस, टिकाऊ परिवहन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देते हुए फिट इंडिया और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान दे रही है।

रेलवे के जमशेद आलम ने टी20 पदार्पण पर चार गेंदों में चार विकेट चटके, रचा इतिहास