इंदौर। रेलवे के 23 वर्षीय दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जमशेद आलम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ टी20 पदार्पण को यादगार बनाते हुए चार गेंदों में चार विकेट लेने का कारनामा किया। वह इस प्रारूप में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। यहां डेली कॉलेज मैदान पर खेले गये मैच में आलम ने केवल नौ गेंदों में पांच विकेट हासिल किए। वह पुरुषों के टी20 क्रिकेट में पदार्पण पर पांच विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज भी बने।
रेलवे के पांच विकेट पर 182 रन बनाने के बाद सौराष्ट्र की पारी के चौथे ओवर में आलम को गेंद मिली। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में हार्विक देसाई, प्रेरक मांकड़, रुचित अहिर और सम्मार गज्जर को लगातार चार गेंदों पर आउट किया। उन्होंने अगले ओवर में सिद्धार्थ राणा का विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किये। उस समय सौराष्ट्र का स्कोर 30 रन पर छह विकेट था। देसाई का कैच जुबैर अली ने लपका।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा सेतु से गंगोत्री को मात्र एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
इसके बाद आलम ने मांकड़ को बोल्ड किया, जबकि गज्जर और राणा को पगबाधा आउट किया। अहिर विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन लौटे। सौराष्ट्र की टीम आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी और 29 रन से मुकाबला हार गई। आलम ने अपने अंतिम ओवर में 17 रन दिए और 38 रन देकर पांच विकेट के साथ अपना स्पेल समाप्त किया।
भारत के बाहर पुरुषों के टी20 क्रिकेट में केवल दो गेंदबाजों ने आलम से कम गेंदों में पांच विकेट लिए हैं। इंडोनेशिया के गेडे प्रियंदना ने 2025 में कंबोडिया के खिलाफ छह गेंदों में पांच विकेट लिए थे, जबकि फिनलैंड के महेश तांबे ने उसी वर्ष एस्टोनिया के खिलाफ आठ गेंदों में पांच विकेट हासिल किए थे। आलम उत्तर प्रदेश टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल चुके हैं। वह रेलवे की घरेलू अंडर-23 प्रतियोगिता सीके नायडू ट्रॉफी का भी हिस्सा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने टी20 मुंबई लीग में आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की ओर से भी खेला था।
केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र
