बलौदा बाजार जिला की वॉलीबॉल टीम गठित स्टेट चैंपियनशिप में होंगे शामिल

Follow Us

भाटापारा। 21 वे सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप रायगढ़ के लिए बलौदा बाजार जिले की महिला एवं पुरुष टीम का गठन किया गया। ग्राम कुथरौद वॉलीबॉल स्टेडियम में आयोजित ट्रायल चयन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर किट वितरण किया गया, बलौदा बाजार जिला वालीबाल संघ और एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब ग्राम कुथरौद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उक्त चयन ट्रायल में सिमगा, सुहेला, पलारी, भाटापारा आदि स्थानों से महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन कर जिला की टीम गठित की गईं,जो 12 से 15 नवंबर तक रायगढ़ के एनटीपीसी लारा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।

चयन के उपरांत सौभाग्य फाऊंडेशन रायपुर के द्वारा 12 महिला एवं 12 पुरुष खिलाड़ियों को किट प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई। उक्त आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित जिला बलौदा बाजार वालीबाल संघ के सचिव नितिन पांडे, अनुपम अग्रवाल बलौदा बाजार जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहनलाल वर्मा, जनपद सदस्य उमा अनंत, बलौदा बाजार जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सुनील तालरेजा, अमरजीत भाटिया, सरपंच तारण दास अनंत,वरिष्ठ नागरिक चंद्रशेखर पटेल, समस्त पंच सफल आयोजन एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।