धनतेरस धमाका: सोने-चांदी पर मेकिंग चार्ज में छूट, जानें किस ब्रांड पर कितनी बचत

Follow Us

नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। त्योहारों पर खरीदारी के इस मौके को भुनाने के लिए ज्वैलरी कंपनियां भी आकर्षक ऑफर लेकर आई हैं। इसमें मेकिंग चार्ज पर 40 फीसदी तक छूट के साथ हीरे के मूल्य पर 50% तक डिस्काउंट शामिल है।

कल्याण ज्वैलर्स: 50 करोड़ रुपये के इनाम : कल्याण ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 40 फीसदी तक छूट दे रहा है। पुराने सोने को बदलने पर भी कोई कटौती नहीं होगी। ग्राहक 25 फीसदी एडवांस देकर धनतेरस के लिए गहने बुक करा सकते हैं और गोल्ड रेट प्रोटेक्शन का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने 50 करोड़ रुपये के इनाम का एलान किया है। नकद इनाम में एक मेगा विजेता को एक करोड़ रुपये, 25 को 5-5 लाख और 100 को 1-1 लाख रुपये मिलेंगे।

इंद्रिया: हीरे के मूल्य पर 50% तक छूट : आदित्य बिड़ला समूह का इंद्रिया ब्रांड पुराने सोने को बदलने पर बिना कटौती की सुविधा दे रहा है। सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी तक और डायमंड वैल्यू पर 50% तक छूट है।

भारत vs न्यूजीलैंड: टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

तनिष्क में 20 फीसदी तक की बचत:
तनिष्क का दशहरा-धनतेरस ऑफर 10 अक्तूबर से 8 नवंबर 2026 तक है। इसमें सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी तक की छूट है। इसके अलावा, सोने के आभूषणों पर 301 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिल रही है। चुनिंदा हीरे और रत्न जड़ित गहनों पर डायमंड वैल्यू में 20 से 35% तक की छूट है। आठ लाख रुपये या उससे ज्यादा की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 30-35% की छूट भी मिलेगी।

मालाबार गोल्ड:
मेकिंग चार्ज और हीरे पर छूट : मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के त्योहारी अभियान के तहत सोने, बिना तराशे और रत्नों वाले आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी तक छूट मिल रही है। हीरे के मूल्य पर भी 30 फीसदी तक की छूट है। यह ऑफर 9 अक्तूबर से 15 नवंबर 2026 तक मान्य है।

वाराणसी एयर शो: पीएम मोदी, सीएम योगी का आगमन कल, नमो घाट पर सुरक्षा सख्त

पीसी ज्वैलर्स:
सिक्का बनवाने पर छूट : पीसी ज्वैलर्स हीरे के मूल्य पर 40% तक और सोने व हीरे के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 30% तक छूट दे रहा है। इसके अलावा, सिक्का बनवाने पर 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी।

रिलायंस ज्वैलर्स: दे रहा 20-25% तक की छूट
रिलायंस ज्वैलर्स के दिवाली कलेक्शन में सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज पर 20% तक और हीरे के आभूषणों में इस्तेमाल सोने पर 25% की फ्लैट छूट मिल रही है। ये ऑफर चुनिंदा उत्पादों पर सीमित अवधि के लिए हैं।

नोटः सभी ऑफर कंपनियों की शर्तों, चुने गए उत्पाद, स्टोर और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले संबंधित ज्वैलर से ऑफर की वैधता, छूट और नियमों की पुष्टि जरूर करें।

चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बरसे ओवैसी, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग