क्राइस्टचर्च। भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे टी20 से बाहर हो गए थे जिसके बाद यह अंदाजा लग गया था कि वैभव इस मैच का हिस्सा होंगे। भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। वैभव के अलावा प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव:
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, जबकि मयंक यादव के स्थान पर प्रिंस यादव एकादश में शामिल किए गए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस ने बताया कि वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। यानी एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग में उतरेंगे। न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। एडम मिल्ने की जगह इस मैच में जैकब डफी खेल रहे हैं।
वाराणसी एयर शो: पीएम मोदी, सीएम योगी का आगमन कल, नमो घाट पर सुरक्षा सख्त
सैमसन-अभिषेक पर भरोसा बरकरार:
इस सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए इंतजार करना होगा। लेकिन ईशान किशन के चोटिल होने के कारण इस मैच से बाहर होने के बाद वैभव के लिए प्लेइंग-11 का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, टीम प्रबंधन ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया कि वैभव को ईशान की जगह मौका दिया गया है और वह उसी स्थान पर खेलने उतरेंगे जिस स्थान पर ईशान बल्लेबाजी के लिए आते हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा कायम रखा गया है। इन दोनों ने पहले मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई थी। वहीं, मयंक को बाहर बैठाने पर श्रेयस ने इसे रणनीतिक बदलाव करार दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
- भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिसं यादव।
- न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।
राहुल गांधी को पत्र: ‘त्योहारी सीजन में टालें महारैली, प्रभावित होगा व्यापार’

