राहुल गांधी पर भाजपा का निशाना: ‘वे मतिभ्रम के शिकार, कांग्रेस उनके पीछे’

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में अपने सबसे निम्न स्तर पर पहुंचीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 के नीचे आ गई। भाजपा ने राहुल गांधी को मतिभ्रम का शिकार बताया और तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मदहोशी को सच मानकर अपनी बर्बादी का पैगाम लेकर आगे बढ़ रही है।

‘राहुल गांधी के सारे राजनीतिक प्रयोग विफल रहे’:
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कई राजनीतिक प्रयोग किए और सभी विफल रहे। भाजपा ने कहा, ‘दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में उनका (राहुल गांधी) दाखिला निशानेबाजी में एक नेशनल लेवल के खिलाड़ी के रूप में हुआ था। उसके बाद निशाना ऐसा चूकता है कि सारे निशाने चूकते ही चले जा रहे हैं। देश ने किसी निशानेबाजी में उनका कोई नामो-निशान देखा ही नहीं होगा। उन्होंने 1996-99 के बीच में मॉनिटर नाम की एक ब्रिटिश कंपनी में नौकरी की, वो बंद हो गई। उसके बाद उन्होंने बैकॉप्स नाम की एक ब्रिटिश कंपनी में साझेदारी ली। 2003 से लेकर 2009 तक उसमें डायरेक्टर रहें, वो भी बंद हो गई। उसके बाद उन्हें 2014 में पार्टी ने अपना अघोषित नेता बनाया और कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निम्न संख्या पर लोकसभा में पहुंची।’

अमित शाह का लखनऊ दौरा: सहयोगियों की नाराजगी दूर करने की कवायद

भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने पार्टी के भीतर चुनाव कराने की बात कही लेकिन कुछ नहीं हुआ। राहुल गांधी ने वंशवादी राजनीति के खिलाफ बात की, लेकिन गांधी परिवार से ही तीन लोग सांसद हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियाभर में जो उपद्रव हो रहे हैं, उनमें उपद्रवी ही अराजकता कर रहे हैं, लेकिन भारत में ही ऐसा हो रहा है, जहां नेता प्रतिपक्ष ही अराजकता कर रहे हैं, कभी आकाशवाणी केंद्र में धरने पर बैठ जाते हैं तो कभी सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालते हैं। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

‘मदहोशी को सच मानकर कांग्रेस ने अपने होश खो दिए हैं’:
भाजपा सांसद ने कहा, ‘राहुल गांधी कहते हैं कि 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त उन्हें मैसेज करते हैं, फिर कहते हैं कि संघ में महिलाएं नहीं है और ये भी कहते हैं कि संघ की महिलाएं ही उन्हें बता रही हैं। अक्सर विशेष प्रकार के पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को ऐसा मतिभ्रम होता है। हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस पार्टी इस मतिभ्रम को सच मानकर आचरण करने लगी है। यानी उस मदहोशी को सच मानकर कांग्रेस ने अपने होश खो दिए हैं और एक मदहोश के पीछे अपनी तबाही का पैगाम लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं।’

कब है शरद पूर्णिमा 2026: क्यों खास है यह तिथि, जानें मुहूर्त व चाँद निकलने का समय