कुंभ से पहले गंगा घाटों की सफाई में जुटा एकम्स

Follow Us

हरिद्वार। कुंभ 2027 से पहले गंगा घाटों को स्वच्छ रखने के लिए एकम्स ग्रुप ने सफाई अभियान जारी रखने की पहल की है। कंपनी की ओर से अग्रसेन घाट से मालवीय घाट तक करीब 2.7 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की योजना बनाई गई है। ग्रुप पिछले 18-19 वर्षों से गंगा स्वच्छता अभियान में योगदान दे रहा है। एकम्स की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत अग्रसेन घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।

इसमें कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने हिस्सा लिया। घाटों से कचरा हटाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है। व्यापक क्षेत्र में सफाई के लिए अतिरिक्त श्रमिकों की मदद भी ली जा रही है।एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि मां गंगा आस्था, संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।

उनकी निर्मलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कंपनी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखेगी।उन्होंने लोगों से गंगा में कचरा और प्लास्टिक नहीं डालने तथा घाटों को साफ रखने की अपील की। कहा कि जनभागीदारी से ही गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास सफल हो सकते हैं। अभियान में केडी शर्मा, इशांत कुमार, अमित, आशीष, राहुल, हरि शंकर, उज्ज्वल, मेघा और ऋत्विका सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।