नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में तीरंदाज़ी में पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में आज स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई दी। मोदी ने कहा कि उनकी यह शानदार जीत कौशल, संयम और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि देश उनकी इस सफलता से बहुत प्रसन्न है।
सोशल मीडिया ‘एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
एशियाई पैरा खेल 2026 में पैरा तीरंदाज़ी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई! उनकी यह शानदार जीत कौशल, संयम और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन है।
