लव गिल से झगड़े पर आसिफ खान को सलमान खान की फटकार, बोले- क्या ये आपकी घरवाली है?

Follow Us

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान आसिफ खान को लव गिल के साथ हुए विवाद पर फटकार लगाते नजर आएंगे। शो के नए प्रोमो में सलमान, आसिफ से सवाल करते हैं कि लव के नकुल धुल के पास जाने पर उन्हें आपत्ति क्यों हुई। उन्होंने कहा, “तुम्हारा क्या लेना-देना भाई? क्या ये आपकी घरवाली है?” इस दौरान आसिफ अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं, जबकि लव गिल भावुक होकर रोने लगती हैं। लव का आरोप है कि आसिफ उन्हें बार-बार चापलूसी करने वाली और गंवार कहते हैं।

सलमान ने आसिफ से कहा कि उन्होंने पूरा एपिसोड देखा है और जिस तरह से आसिफ ने लव से बात की, वह उचित नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि चिल्लाने और रूड व्यवहार करने वाले आसिफ ही थे। दरअसल, नकुल धुल से जुड़े हाथापाई के मामले के बाद घर में सदस्यों के बीच मतभेद चल रहे थे। इसी दौरान लव ने नकुल से बातचीत की, जिस पर आसिफ ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच बहस हो गई। दूसरी ओर, सलमान ने यंग डीएसए और कनिका की समझदारी की तारीफ की। उन्होंने घरवालों को याद दिलाया कि यह मानसिक मजबूती और रणनीति का खेल है, जहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।