चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पिता के साथ गंगापुर से मथुरा जा रहा था युवक

Follow Us

बयाना। सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा बीती रात बयाना के पास डुमरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बयाना उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमृतराज सिंह पुत्र रामचरन निवासी वसु (सरूपा), थाना राया, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बुधवार सायं वह अपने पिता के साथ सोगरिया ट्रेन से गंगापुर से मथुरा जा रहा था। इसी दौरान डुमरिया रेलवे स्टेशन के पास वह पेशाब करने के लिए गया। इसके बाद कुछ देर ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया।

इसी दौरान चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। रात भर उसके पिता उसे तलाश करते रहे जब उसका कोई पता नहीं पड़ा तब उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस बयाना को दी।घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव रेल की पटरियों के पास पड़ा मिला। शव को बयाना उप जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के पिता भी उसी ट्रेन में उनके साथ यात्रा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।