गुरुग्राम में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन हमलावर वारदात के बाद फरार

Follow Us

गुरुग्राम। गुरुवार को गुरुग्राम में दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने युवक को उस समय निशाना बनाया, जब वह किसी काम से जा रहा था। हमलावरों ने पीछा कर उसे रास्ते में रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास के बाजार में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हंगामा, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को खून से लथपथ हालत में सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव बसई निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है और हमलावरों की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।