भाद्रपद शिवरात्रि 2026: आज करें ये खास पूजा, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Follow Us

मासिक शिवरात्रि 2026 : आज 9 सितंबर 2026, बुधवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि जिस चतुर्दशी तिथि में रात्रि का समय पड़ता है, उसी दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत और भगवान शिव की रात्रिकालीन पूजा की जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि आज दोपहर शुरू होकर अगले दिन सुबह तक रहेगी, इसलिए शिवरात्रि का व्रत आज ही रखा जाएगा।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

मासिक शिवरात्रि 2026 का शुभ मुहूर्त:
9 सितंबर 2026 को मासिक शिवरात्रि की निशिता पूजा का समय रात 11:55 बजे से 12:41 बजे तक रहेगा। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:31 बजे से 5:17 बजे तक है। इस दिन बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा अमृत काल दोपहर 1:43 बजे से 3:14 बजे तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2:23 बजे से 3:13 बजे तक रहेगा। व्रत रखने वाले भक्त ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत और पूजा का संकल्प ले सकते हैं। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा करें।

मासिक शिवरात्रि पर बन रहे शिव और सिद्ध योग:
इस बार मासिक शिवरात्रि पर शिव योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। शिव योग सुबह से लेकर रात 9:52 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप, ध्यान और साधना करना शुभ माना जाता है। इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा, जिसे शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है।

अश्लेषा के बाद लगेगा मघा नक्षत्र:
मासिक शिवरात्रि के दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह से दोपहर 3:14 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में दिन के अलग-अलग समय पर नक्षत्र का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

आज है भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…

मासिक शिवरात्रि पर भद्रा का समय:
इस दिन भद्रा दोपहर 12:30 बजे से रात 11:29 बजे तक रहने की बात कही गई है। पंचांग मान्यता के अनुसार, इस दौरान भद्रा का वास पृथ्वी पर रहेगा, इसलिए शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, भगवान शिव की पूजा और आराधना पर इसका कोई प्रतिबंध नहीं माना जाता। भक्त इस अवधि में भी श्रद्धापूर्वक शिव पूजा और मंत्र जाप कर सकते हैं।

मासिक शिवरात्रि पर क्यों की जाती है शिव पूजा?:
मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित मानी जाती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल आदि अर्पित करके महादेव की पूजा करते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जाप और शिव चालीसा का पाठ भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से शिव पूजा करने से मन को शांति मिलती है और भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। खासतौर पर रात में शिव पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि:

  • मासिक शिवरात्रि पर सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर के मंदिर या शिव मंदिर में जाकर पूजा करें।
  • शिवलिंग पर सबसे पहले जल या गंगाजल अर्पित करें।
  • इसके बाद श्रद्धा के अनुसार दूध, पंचामृत आदि से अभिषेक किया जा सकता है।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, फूल और धतूरा अर्पित करें। घी का दीपक जलाकर धूप दिखाएं और भोग लगाएं।
  • पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। रात में निशिता काल के दौरान भगवान शिव की विशेषपूजा और ध्यान किया जा सकता है।

शिव पूजा में क्या चढ़ाएं?:
भगवान शिव की पूजा में जल, गंगाजल, दूध, बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा, चंदन, धूप और दीप का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूजा सामग्री अर्पित करें। शिवलिंग पर कोई भी सामग्री चढ़ाने से पहले स्थानीय मंदिर की परंपरा का ध्यान रखना भी उचित है।

स्वाइन फ्लू और सतर्कता-संजीव वर्मा