मुंबई। श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेकर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी दिखाई दिए हैं। श्रद्धा ने पोस्ट के साथ छुट्टी से जुड़ा एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा।
शेयर की गई तस्वीरों में श्रद्धा कभी खाने का लुत्फ उठाती नजर आईं तो कभी छुट्टियों के खुशनुमा पलों को कैमरे में कैद करती दिखीं। वहीं एक तस्वीर में राहुल मोदी किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। श्रद्धा और राहुल मोदी के रिश्ते की खबरें साल 2024 में सामने आई थीं। उस दौरान दोनों को मुंबई में डिनर के दौरान साथ देखा गया था। इसके बाद कई मौकों और इवेंट्स में भी दोनों की साथ मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, श्रद्धा या राहुल की ओर से अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर फैंस उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘नागिन’ और ‘स्त्री-3’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं।

