गुयाना। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराकर अंक तालिका में मजबूत बढ़त बना ली। प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वॉरियर्स ने 160 रन का लक्ष्य सिर्फ 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। टीम के लिए सातवें नंबर पर उतरे हसन खान ने 29 गेंदों में 62 रन की विस्फोटक नाबाद पारी खेली, जिसमें छह छक्के और दो चौके शामिल रहे।
Women’s Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा हरमन, मंधाना और शेफाली का रिकॉर्ड?
वहीं माज सदाकत ने 35 रन का योगदान दिया। गुयाना की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस और खेरी पियरे ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 35 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी। उनके साथ मावेंद्र दिनदयाल ने 33 रन बनाए। इसके बाद कप्तान शाई होप (39*) और शिमरोन हेटमायर (30*) ने नाबाद साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी। इस जीत के साथ गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
क्वार्टर फाइनल में रुकी अनाहत सिंह की चुनौती, शिवसांगरी ने 17 मिनट में दी मात
