दुबई। महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन इस मैच में जीत हासिल कर ग्रुप में शीर्ष स्थान पक्का करना चाहेगी। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला आत्मविश्वास बढ़ाने और सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत करने का मौका होगा।
क्वार्टर फाइनल में रुकी अनाहत सिंह की चुनौती, शिवसांगरी ने 17 मिनट में दी मात
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20 पारियों में 307 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं, लेकिन अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में अर्धशतक नहीं जड़ सकी हैं। वहीं शेफाली वर्मा ने पांच पारियों में 127 रन बनाए हैं।
महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवारों को शक्कर के लिए भटकना पड़ रहा, अरुण वोरा ने सरकार को घेरा
हालिया फॉर्म भारत के पक्ष में नजर आती है। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक लगाया, जबकि टीम ने थाईलैंड और हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज कर शानदार लय हासिल की है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 14 और पाकिस्तान ने केवल तीन मैच जीते हैं। ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
US Open 2026: नवारो का बड़ा उलटफेर, पेगुला-टाउनसेंड और नोस्कोवा भी चौथे राउंड में
