क्वार्टर फाइनल में रुकी अनाहत सिंह की चुनौती, शिवसांगरी ने 17 मिनट में दी मात

Follow Us

लंदन। भारत की युवा स्क्वैश स्टार और मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह का लंदन स्क्वैश क्लासिक 2026 का शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। मलेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त शिवसांगरी सुब्रमण्यम ने उन्हें महज 17 मिनट में 11-4, 11-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।शुरुआत से ही शिवसांगरी ने मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। उन्होंने लंबी रैलियों में अनाहत को लगातार कोर्ट के पिछले हिस्से में धकेला और आक्रामक खेल के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की। इससे पहले अनाहत ने बेल्जियम की आठवीं सीड नेले गिलिस को कड़े मुकाबले में हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था।

महंगाई की मार के बीच अंत्योदय परिवारों को शक्कर के लिए भटकना पड़ रहा, अरुण वोरा ने सरकार को घेरा

जीत के बाद शिवसांगरी ने कहा कि उनकी रणनीति और पूरे मैच में लय बनाए रखने की क्षमता इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। उन्होंने अनाहत को भविष्य की बड़ी खिलाड़ी बताते हुए उनकी प्रतिभा की भी सराहना की। अब शिवसांगरी का सामना सेमीफाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व चैंपियन अमीना ओरफी से होगा। वहीं अनाहत अब 12 सितंबर से शुरू होने वाले कतर क्लासिक और आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों पर पूरा ध्यान देंगी, जहां 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी दांव पर रहेगा।

US Open 2026: नवारो का बड़ा उलटफेर, पेगुला-टाउनसेंड और नोस्कोवा भी चौथे राउंड में