जंतर-मंतर मारपीट का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज बोला- ट्रंप-नेतन्याहू को ले आओ, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे

Follow Us

नईदिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में नाबालिग दलित छात्रा नीशु के पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने विरोधियों को चुनौती दी है। उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मीडिया से कहा कि कोई उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता, चाहे तो पूरा विपक्ष एक साथ उतर जाए। उन्होंने कहा कि उनका जलवा है और यह ऐसे ही बना रहेग, क्योंकि धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा होती है।

भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, हम डंके की चोट पर कह रहे है कि मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पायेगा। तुम ट्रंप, नेतन्याहू, जिसे लाना है, उसे ले आओ। अभी तो राहुल गांधी उतरा है, मैं तो कहता है कि भारत में जितने भी विपक्ष के नेता हैं, जितने भी विपक्ष के समर्थक हैं, सारे लोगों को लेके जमीन पर उतर जाओ, तब भी मेरा बाल भी बांका कर दो तो फिर मान जाएं।

भारद्वाज ने आगे कहा, कोई मेरा बाल बांका कर ले, ऐसा हो ही नहीं सकता। जलवा है हमारा और जलवा ऐसे ही बना रहेगा। धर्मो रक्षति रक्षित:, जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा धर्म करता है।भारद्वाज ने कहा कि अगर वो जेल जाते हैं, तो बाहर आएंगी ही और अगर तब नीशु के पिता ने कुछ भी बोला तो फिर उसका इलाज किया जाएगा।उन्होंने कहा, जेल जाएंगे, फिर आएंगे। फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।