यूएस ओपन 2026: 40वें जन्मदिन पर गेल मोनफिल्स का धमाका, यादगार जीत के साथ रचा इतिहास

Follow Us

न्यूयॉर्क। फ्रांस के अनुभवी टेनिस स्टार गेल मोनफिल्स ने यूएस ओपन 2026 (US Open 2026) में शानदार जीत दर्ज कर अपने 40वें जन्मदिन को ऐतिहासिक बना दिया। लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए पहले दौर के मुकाबले में उन्होंने वैलेजो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की। पहला सेट गंवाने के बाद मोनफिल्स ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीत लिए। यह यूएस ओपन में उनके करियर की 34वीं जीत रही। इस जीत के साथ वह पिछले 50 वर्षों में यूएस ओपन में 40 या उससे अधिक उम्र में मैच जीतने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि केन रोजवॉल और जिमी कॉनर्स ने हासिल की थी।

यूएस ओपन 2026: एलेक्जेंड्रा ईला की धमाकेदार शुरुआत, मैरी स्टोयाना को हराकर दूसरे दौर में एंट्री

मैच के बाद मोनफिल्स ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार जन्मदिन रहा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, जबकि उनकी पत्नी और यूक्रेनी स्टार एलिना स्वितोलिना स्टैंड्स से उनका उत्साह बढ़ाती नजर आईं। पूर्व विश्व नंबर-6 मोनफिल्स पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 2026 उनका आखिरी टूर सीजन होगा। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला अमेरिका के 20 वर्षीय लर्नर टिएन से होगा, जिन्होंने हाल ही में मॉन्ट्रियल में उन्हें हराया था। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

चीन मास्टर्स 2026: लक्ष्य सेन पहले ही दौर में बाहर, विक्टर लाई ने फिर दी शिकस्त