कौशांबी पटाखा कांड: 11 मौतों के बाद 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Follow Us

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद फैक्ट्री संचालक और मुख्य आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। 31 अगस्त को पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर

पुलिस के अनुसार, नौशाद फरार होने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने पर चरवा थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही निलंबित किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण जारी रहा। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

स्वाइन फ्लू को लेकर दुर्ग में बढ़ी चिंता, वोरा ने कहा- संक्रमण रोकने स्वास्थ्य विभाग करे पुख्ता इंतजाम