14 हजार फीट पर इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Follow Us

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में मंगलवार सुबह उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर समस्या सामने आते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आपातकालीन सूचना दी, जिसके बाद गोवा एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: हमला कराने वालों को चुकानी होगी कीमत

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6E 2102 सुबह 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दक्षिण महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र के ऊपर पहुंचने पर इंजन में खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद विमान को तुरंत वापस गोवा मोड़ दिया गया। पायलट ने संयम बनाए रखते हुए विमान को सुबह 9:51 बजे रनवे-28 पर सुरक्षित उतार दिया।

रक्षा मंत्री हेगसेथ से टकराव के बाद सेना सचिव ड्रिस्कॉल ने छोड़ा पद

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें एयरपोर्ट के बोर्डिंग लाउंज में पहुंचाया गया। एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद उड़ान को दोपहर 3:30 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया। फिलहाल इंजन में आई खराबी के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। समय रहते उठाए गए कदमों और पायलट की सतर्कता से संभावित बड़ा विमान हादसा टल गया।

पुतिन का बड़ा संदेश: बातचीत को तैयार हों जेलेंस्की, तो रूस करेगा मेजबानी