लंदन। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग में शानदार वापसी करते हुए इप्सविच टाउन को 5-2 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। टीम के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने हैट्रिक लगाकर जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई।मैच की शुरुआत यूनाइटेड के लिए चुनौतीपूर्ण रही, जब 24वें मिनट में लीफ डेविस ने इप्सविच को बढ़त दिलाई। हालांकि, हाफ टाइम से पहले फर्नांडीस ने बराबरी का गोल दागा।
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 92 रन की तूफानी पारी
दूसरे हाफ में हैरी मैगुइरे के गोल से यूनाइटेड आगे निकला, जिसके बाद फर्नांडीस ने पेनल्टी और फिर शानदार फिनिश के साथ अपनी हैट्रिक पूरी कर दी। अंतिम मिनटों में ब्रायन म्बेउमो ने पांचवां गोल किया, जबकि इप्सविच के लिए चुबा अकपोम ने सांत्वना गोल दागा। दूसरी ओर, चेल्सी ने रोमांचक मुकाबले में ब्राइटन को 4-3 से हराया। वहीं, लीड्स यूनाइटेड ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि सुंदरलैंड ने फुलहम को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।
अमेरिका-चीन के बीच भारत का बैलेंस गेम, निवेश- व्यापार पर बड़ा फोकस
