गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्तार: थार पलटी, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Follow Us

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार के पलटने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सिंभावली थाना क्षेत्र में हुआ, जब बदायूं से दिल्ली जा रही थार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार करीब 100 से 120 किमी प्रति घंटा थी। हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए।

पुलिया तैयार, रास्ता बंद! दो माह से हजारों लोग परेशान, अरुण वोरा ने कलेक्टर से पूछा—आखिर कब खुलेगा मार्ग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिखेड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है। इधर, ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर भी रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और कार से टकरा गया, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गंडक की बाढ़ में डूबा पश्चिम चंपारण, 3 किमी तक पानी में चलने को मजबूर ग्रामीण