नागबंधनम ने ओटीटी पर मचाई एंट्री, रिलीज के तीन हफ्ते बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीम

Follow Us

मुंबई। साउथ सिनेमा की चर्चित पैन-इंडिया फिल्म नागबंधनम अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई इस माइथोलॉजिकल फैंटेसी एडवेंचर फिल्म को करीब 21 दिन बाद डिजिटल रिलीज मिल गई है। अब दर्शक इसे घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी कि नागबंधनम 24 जुलाई से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। इसके साथ ही फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि छिपे हुए खजानों की खोज का सफर अब शुरू हो चुका है।

अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और रहस्यमयी नागबंधन अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश और ईश्वर्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं, जबकि जगपति बाबू और महेश मांजरेकर जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर में करीब 27.16 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। अब OTT रिलीज के साथ फिल्म को नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।