छात्र आंदोलन के बीच JNU और DU की एडवाइजरी पर क्यों भड़की कांग्रेस?

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। डीयू के बाद JNU ने भी छात्रों को प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय की इस एडवाइजरी पर अब कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का इस्तेमाल छात्रों को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए कर रही है।