‘मिर्जापुर: द मूवी’ में जितेंद्र कुमार की धांसू एंट्री, बंदूक के साथ दिखा बबलू पंडित का नया अवतार

Follow Us

मुंबई। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर के बाद अब निर्माताओं ने जितेंद्र कुमार के किरदार का खुलासा कर दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। पंचायत फेम जितेंद्र कुमार फिल्म में बबलू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने जितेंद्र कुमार का एक दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ लिखा गया है कि बबलू भैया अब मिर्जापुर की दुनिया में नए अंदाज के साथ वापसी कर रहे हैं।

इस किरदार को पहले वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में सत्ता, बदले और वर्चस्व की पुरानी जंग एक नए रूप में देखने को मिलेगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा समेत कई पुराने कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा रवि किशन और अन्य नए चेहरे भी कहानी को आगे बढ़ाते दिखाई देंगे। निर्देशकों के मुताबिक, इस बार मिर्जापुर की लड़ाई का दायरा और बड़ा होगा, जहां अपराध और सत्ता की कहानी नए मोड़ लेगी। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।