मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे फाटक पर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

Follow Us

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूल बच्चों को लेकर जा रही एक वैन रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हुए हैं। यह दुर्घटना गोबिंदापुर रेलवे फाटक के पास हुई। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी, इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार बच्चों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे में एक साइकिल सवार भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेरहामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों एजेंसियां हादसे की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रेलवे फाटक पार करते समय स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में कैसे आई।