नई दिल्ली। NTA अब किसी भी समय नीट रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी शेयर कर सकता है। हालांकि, NTA ने नीट यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. माना जा रहा है कि 20 जुलाई तक नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है।
नीट (NEET) की आंसर-की जारी कर दी गई है। अब किसी भी वक्त नीट यूजी (NEET UG) के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स NEET NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि री-नीट परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इससे पहले 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक की आरोपी के बाद रद्द कर दिया गया था।
नीट रिजल्ट जारी होने के बाद, 2026-27 एकेडमिक ईयर में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में 136939 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले शुरू हो जाएंगे। हालांकि, नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 18 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे तक परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
NTA ने 13 जुलाई को ओएमआर आंसर शीट जारी की थी, जबकि प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को प्रकाशित की गई थी। वहीं, उम्मीदवारों को 28 जून 2026 तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी। उम्मीदवारों को 15 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 प्रति प्रश्न की प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई थी।
