बिग बॉस तेलुगु 10 का आलीशान घर चर्चा में, प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

Follow Us

हैदराबाद। बिग बॉस तेलुगु का 10वां सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। शो के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी एक बार फिर कमान संभालते नजर आएंगे। ऑफिशियल प्रीमियर से पहले नए बिग बॉस हाउस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। गुलाबी, बैंगनी और सुनहरे रंगों से सजा यह आलीशान घर पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक नजर आ रहा है।

हाल ही में जारी प्रोमो में ‘धासवथारम’ थीम की झलक दिखाई गई है, जो शो के 10वें सीजन को दर्शाती है। मेकर्स ने इस बार टैगलाइन दी है— “गेम में कोई चैलेंज नहीं, गेम ही चैलेंज है”, जिससे नए ट्विस्ट और बदलावों के संकेत मिल रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में प्रसारित हो सकता है। यह शो स्टार माँ पर टेलीकास्ट होने के साथ-साथ JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गई है।