मुंबई। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली रश्मिका मंदाना के करियर को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका अपने करियर में पहली बार किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। खबर है कि वे भारत की महान और दिग्गज कर्नाटक संगीत गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी के जीवन पर बनने जा रही बायोपिक में मुख्य किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। इस महत्वाकांक्षी फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ‘जर्सी’ फेम डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी को सौंपी गई है, जिससे सिनेमा प्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
इस बायोपिक के लिए रश्मिका का नाम सामने आना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में इस रोल के लिए अभिनेत्री के घर पर एक सीक्रेट लुक टेस्ट भी आयोजित किया गया था, जिसमें रश्मिका का अंदाज मेकर्स को काफी पसंद आया है। दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका से पहले इस रोल के लिए साई पल्लवी और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियों के नामों की चर्चा भी जोरों पर थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रश्मिका ने बाजी मार ली है। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बायोपिक के अलावा, रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें वे पहली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एमएस सुब्बुलक्ष्मी जैसी महान शख्सियत का किरदार पर्दे पर उतारना रश्मिका के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
